{"_id":"69d6a0db9bc9c07c290e0e6b","slug":"one-arrested-in-chitrakoot-express-theft-case-banda-news-c-212-1-bnd1017-144214-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: चित्रकूट एक्सप्रेस में चोरी के मामले में एक गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: चित्रकूट एक्सप्रेस में चोरी के मामले में एक गिरफ्तारी
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। रेलवे सुरक्षा बल व क्राइम विंग (डीएंडआई) झांसी और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चित्रकूट एक्सप्रेस में हुई चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 8.10 लाख रुपये का चोरी का सामान बरामद हुआ है।
यह गिरफ्तारी बीते सोमवार को बांदा रेलवे स्टेशन के पास खैरार से हुई। आरोपी के अन्य दो साथियों की तलाश जारी है। आरपीएफ थाना प्रभारी सुरुचि द्विवेदी ने बताया कि पुलिस ने चोर को रात करीब 11 बजे बांदा आउटर के पास से पकड़ा। आरोपी कानपुर नगर निवासी धर्मेंद्र वर्मा (49) है।
पूछताछ में धर्मेंद्र ने बताया कि उसने दो अन्य साथियों के साथ 29/30 मार्च 2026 की रात चित्रकूट एक्सप्रेस के वातानुकूलित कोच से एक यात्री का ट्रॉली बैग चुराया था। धर्मेंद्र वर्मा के पास से कुल आठ लाख 10 हजार रुपये की संपत्ति बरामद हुई है। इसमें 14,500 रुपये नकद, दो फर्जी वोटर आईडी कार्ड और एक कपड़े के रुमाल में लिपटे सत्तावन ग्राम के दो पीले धातु के टुकड़े शामिल हैं। इसके अतिरिक्त विभिन्न तिथियों के पांच रेलवे आरक्षण काउंटर टिकट भी मिले हैं जिनकी कुल कीमत 18 हजार सात सौ पचास रुपये है।
Trending Videos