सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Claim of free checkup without ultrasound machine

Banda News: बिना अल्ट्रासाउंड मशीन के निशुल्क जांच का दावा

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 01 Feb 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Claim of free checkup without ultrasound machine
फोटो - 12 सीएचसी मुख्य गेट के ऊपर लगा बैनर मुफ्त जांच का बैनर। संवाद
विज्ञापन
नरैनी। 30 बेड का अस्पताल होने के बावजूद सीएचसी में अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इससे कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की लगभग डेढ़ लाख आबादी को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
Trending Videos

सरकारी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच सुविधा न होने से मरीजों को मजबूरी में निजी जांच केंद्रों का सहारा लेना पड़ता है। यहां 500 से 700 रुपये तक शुल्क वसूला जाता है। इसका सबसे ज्यादा असर गर्भवती महिलाओं और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर पड़ता है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने गर्भवती महिलाओं के लिए एक निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर से करार कर रखा है लेकिन अन्य मरीजों के लिए अल्ट्रासाउंड के लिए कोई सुविधा नहीं है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के राजाराम ,महेश, नत्थू, हरिप्रसाद, राजा, शंकर राजू, संतोष का कहना है कि निर्धारित तिथियों की संख्या कम होने के कारण अधिकांश गर्भवती महिलाओं को निजी सेंटरों में महंगी जांच करानी पड़ती है। लोगों ने शासन से सीएचसी में शीघ्र अल्ट्रासाउंड मशीन और विशेषज्ञ की व्यवस्था कराने की मांग की है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास यादव ने बताया कि कस्बे में केडी हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर से विभाग का करार है। व्यवस्था के तहत गर्भवती महिलाओं की निशुल्क अल्ट्रासाउंड जांच प्रत्येक माह की चार अलग तारीखों को कराई जाती है। बताया कि सीएचसी में स्थायी रूप से अल्ट्रासाउंड मशीन एवं रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed