सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Driver dies after being electrocuted by 11,000 volt power lines; family suspects murder

Banda News: 11 हजार बिजली लाइन के करंट से वाहन चालक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 31 Jan 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Driver dies after being electrocuted by 11,000 volt power lines; family suspects murder
फाेटो- 26 नीरज तिवारी। फाइल फोटो। - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
बांदा। मटौंध थाना क्षेत्र के दुरेड़ी बाईपास पर स्थित तिवारी टाटा मोटर्स वर्कशाप के पास से गुजरी 11 हजार लाइन के करंट की चपेट में आकर वर्कशाप के वाहन चालक की मौत हो गई। उसका शव सड़क किनारे औंधे मुंह पड़ा मिला। परिजनों ने वर्कशॉप मालिक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की है।
Trending Videos

गिरवां थाना क्षेत्र के हुसैनपुर खुर्द गांव निवासी रामप्रकाश तिवारी ने बताया कि उसका भाई नीरज तिवारी (33) मटौंध थाना क्षेत्र के दुरेड़ी बाईपास पर स्थित तिवारी टाटा मोटर्स वर्कशॉप में वाहन चालक था। वर्कशॉप के मालिक राजीव तिवारी का कहना है कि शुक्रवार की रात किसी समय नीरज वर्कशॉप के बाहर टहल रहा था, तभी वर्कशॉप के पास से गुजरी 11 हजार बिजली लाइन के तार के करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। शनिवार को सुबह उसका शव सड़क किनारे औधे मुंह पड़ा मिला। उन्होंने पुलिस को सूचना देकर शव को जिला अस्पताल के शवगृह पहुंचाया। बाद में नीरज के परिजनों को खबर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल पहुंचे नीरज के भाई रामप्रकाश तिवारी ने हत्या की आशंका जताते हुए वर्कशॉप मालिक पर संदेह जताया है। भाई का कहना है कि नीरज की एक आंख फूटी है, नाक टूटी है। चेहरे व गले में चोट के निशान हैं। परिजनों के संदेह पर पुलिस ने फाॅरेंसिक टीम से जांच कराई है। मृतक नीरज चार भाइयों में दूसरे नंबर का अविवाहित था। पिता स्व. शिवमोहन तिवारी की चार साल पहले मौत हो चुकी है। घर में मां मीरा तिवारी हैं।
भाई के मुताबिक, वह वर्कशॉप में तीन साल से वाहन चालक की नौकरी कर रहा था। घटना के संबंध में भूरागढ़ चौकी इंचार्ज दारा सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया करंट लगने से मौत होना प्रतीत हो रहा है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। करंट लगने से गिरने पर मुंह में चोट आ सकती है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed