सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Creators honored at open mic show

Banda News: ओपन माइक शो में रचनाकारों का हुआ सम्मान

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 10 Mar 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Creators honored at open mic show
फोटो - 24 मेडल व प्रशस्ति पत्र दिखाते रचनाकार। संवाद - फोटो : अजय।
विज्ञापन
बबेरू। कस्बे के कमासिन रोड स्थित एक सभागार में रविवार को द सोशल स्टेज मंच की ओर से ओपन माइक शो का आयोजन किया गया। इसमें कवियों व रचनाकारों ने कविता, शायरी एवं विचारों की प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान आयोजन स्थल साहित्यिक उत्साह और रचनात्मक ऊर्जा से भरा रहा।
Trending Videos

आयोजक अंशु यादव, आदर्श पटेल, रोहित राजपूत ने समापन अवसर पर सभी कवियों, क्रिएटर अतिथियों व सहयोगियों को प्रशस्ति पत्र एवं ट्राफी सौंपकर सम्मानित किया। इस दौरान कवि डॉ. रामकरण सजल साहू, पूर्व मंत्री शिवशंकर पटेल, सांसद कृष्णा पटेल, पंकज क्रिएटर, शायर अमन यादव, बी म्यूजिक प्रोडक्शन से अनुराग विश्वकर्मा, पूनम आर्यन, उमर अली, रिशु गुप्ता, आशीष सोनी, अंशु मौर्य सहित अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डालचंद्र अकेला ने किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed