{"_id":"69b065aaa6e04e538303d6b4","slug":"dead-body-of-a-youth-found-in-a-closed-house-police-engaged-in-investigation-banda-news-c-212-1-bnd1018-142516-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बंद घर में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बंद घर में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव में एक 35 वर्षीय युवक का शव उसके घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने मामले को संदिग्ध बताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
खुरहंड गांव निवासी 35 वर्षीय अनिल का शव उसके बंद घर के अंदर पड़ा मिला। काफी देर तक बाहर न निकलने पर परिजनों को शक हुआ। दरवाजा खोलकर देखा गया तो युवक अचेत अवस्था में जमीन पर पड़ा था। सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। परिजन युवक की मौत को संदिग्ध मानते हुए मामले की गहन जांच की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि मौत के कारणों का सही पता लगाया जाना चाहिए।
वहीं मामले में चौकी प्रभारी विवेक त्रिपाठी का कहना है कि प्रथम दृष्टया युवक की मौत बीमारी के कारण होना प्रतीत हो रहा है। क्योंकि युवक काफी लंबे समय से बीमार चल रहा था। हालांकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos