फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Deadly attack on former minister, memorandum to be submitted to Governor today

Banda News: पूर्व मंत्री पर जानलेवा हमला, राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे आज

Sat, 25 Apr 2026 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on former minister, memorandum to be submitted to Governor today
बांदा। अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामआसरे विश्वकर्मा और उनके पदाधिकारियों पर गाजीपुर में जानलेवा हमला हुआ है। यह हमला तब हुआ जब वे एक नाबालिग की हत्या के पीड़ित परिवार से मिलने गए थे।
विज्ञापन




पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा जनपद गाजीपुर के थाना करंडा स्थित ग्राम कटारिया में सिगाराम विश्वकर्मा की नाबालिग बेटी पूनी की हत्या के पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे थे। इसी दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आशुतोष सिंह आशु और उनके सहयोगियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में रामआसरे विश्वकर्मा सहित कई केंद्रीय पदाधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिलाध्यक्ष रामबाबू विश्वकर्मा ने बताया कि इस घटना के विरोध में विश्वकर्मा महासभा और विश्वकर्मा ब्रिगेड 25 अप्रैल को सुबह 11 बजे महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश को संबोधित एक ज्ञापन सौंपेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed