फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Despite government orders, wheat procurement is not taking place, leaving farmers worried.

Banda News: शासन के निर्देश के बाद भी नहीं हो रही गेहूं खरीद, किसान परेशान

Wed, 22 Apr 2026 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 22 Apr 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Despite government orders, wheat procurement is not taking place, leaving farmers worried.
फोटो - 10 अतर्रा के पीसीएफ केंद्र में तौल की गई बोरियों की सिलाई करता नाबालिग। संवाद
तिंदवारी/ अतर्रा। गेहूं खरीद केंद्रों में किसानों की समस्याएं कम होने का नाम ही नहीं ले रहीं। कहीं पर खरीदे गए गेहूं की उठान न होने से तो कहीं पर अन्य कारणों से खरीद बंद है। जिले में बीते एक अप्रैल से गेहूं खरीद केंद्र खुल गए थे। इसके बाद किसान अपना गेहूं लेकर खरीद केंद्र पहुंचने लगे लेकिन शुरुआत में किसानों के सत्यापन को लेकर कई दिनों तक खरीद बाधित रही। शासन के निर्देश पर किसान पंजीकरण व अन्य दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही गेहूं की खरीद की जानी थी। वहीं किसानों के प्रदर्शन पर शासन ने किसान पंजीकरण की अनिवार्यता खत्म की। इसके बाद बोरों की कमी से खरीद केंद्रों में खरीद बाधित है।
विज्ञापन




तिंदवारी के गेहूं क्रय केंद्रों पर उठान न होने से किसानों के गेहूं की तौलाई बंद है। विपणन शाखा में भी तौलाई पूरी तरह से ठप है। किसान गेहूं बेचने के लिए समिति में डेरा डाले हैं। विपणन गोदाम पूरी तरह से गेहूं की बोरियों से भर गया है। उठान न होने से जहां किसान और केंद्र प्रभारी दोनों परेशान हैं। विपणन शाखा के केंद्र प्रभारी वीरेंद्र यादव ने बताया कि अभी तक 16 सौ क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। खरीद के लिए कोटेदारों की ओर से उपयोग के लिए छह हजार तीन सौ बोरियां मिली थीं। इनमें से एक हजार बोरियां हमीरपुर को दी गई हैं।
विज्ञापन




गेहूं की उठान न होने से खरीद प्रभावित है। अतर्रा के मंडी परिसर स्थित विपणन क्रय केंद्र में गेहूं खरीद की रफ्तार धीमी होने से किसान परेशान हैं। केंद्र प्रभारी आशीष कुमार गुप्ता ने बताया कि राजस्व विभाग द्वारा किसानों का सत्यापन किया जा रहा है। इससे खरीद में तेजी आएगी। मंगलवार को विपणन केंद्र पर 67 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। पीसीएफ में 54 क्विंटल गेहूं खरीदा गया।

फोटो - 10 अतर्रा के पीसीएफ केंद्र में तौल की गई बोरियों की सिलाई करता नाबालिग। संवाद

फोटो - 10 अतर्रा के पीसीएफ केंद्र में तौल की गई बोरियों की सिलाई करता नाबालिग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed