{"_id":"69bee38f727d4e738d00f90f","slug":"devotees-are-reaching-the-temple-to-have-darshan-of-the-goddess-through-a-dilapidated-road-banda-news-c-212-1-bnd1017-143196-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: जर्जर सड़क से देवी मां के दर्शन को पहुंच रहे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: जर्जर सड़क से देवी मां के दर्शन को पहुंच रहे श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
फोटो - 02 गिरवां से विंध्यवासिनी मंदिर जाने वाले मार्ग की खस्ता हालत । संवाद
विज्ञापन
खत्री पहाड़। चैत्र नवरात्र के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवी मां के दर्शन को विंध्यवासिनी मंदिर में पहुंच रहे हैं। वहीं मंदिर की ओर जाने वाला मार्ग जर्जर होने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। श्रद्धालुओं का कहना है कि प्रशासन ने भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखकर कार्य नहीं कराए। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन बड़ी संख्या में देवी भक्त खत्री पहाड़ स्थित विंध्यावासिनी मंदिर पहुंचे। यहां श्रद्धालुओं ने आस्था व विश्वास के साथ देवी मां का दर्शन-पूजन किया।
वहीं मंदिर तक पहुंचने में भक्तों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। मंदिर में दर्शन करने आए बांदा के रवि कुमार पांडेय, चित्रांशु शुक्ला, हिमांशु आदि ने बताया कि गिरवां कस्बे से मंदिर तक पूरा मार्ग जर्जर है। पूरे मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से भक्तों को परेशानी उठानी पड़ी। सबसे ज्यादा दिक्कत दो पहिया वाहन चालकों व पैदल राहगीरों को होती है। नरैनी के सुनील मिश्रा, रवि तिवारी, दीपक आदि ने कहा कि प्रशासन को श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए मार्ग को दुरुस्त कराना चाहिए था।
वहीं स्थानीय आशुतोष अग्निहोत्री, दीपक अग्निहोत्री, राजू, देवकुमार आदि ने बताया कि पूरा मार्ग जर्जर है। नवरात्र मेला को देखते हुए पीडब्ल्यूडी ने गुरुवार की रात सड़क में डामर का घोल डाला था । दूर से देखने में लगता है कि रोड बन गई है लेकिन हालात जस के तस हैं। वाहनों के गुजरने से सड़क में बिखरी गिट्टियां राहगीरों को लगती हैं पर कोई सुनवाई नहीं है।
Trending Videos