फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Explanation sought from absent FCI divisional manager

Banda News: अनुपस्थित एफसीआई के मंडलीय प्रबंधक से मांगा स्पष्टीकरण

Fri, 24 Apr 2026 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Explanation sought from absent FCI divisional manager
बांदा। मंडलायुक्त अजीत कुमार ने शुक्रवार को चित्रकूटधाम मंडल में गेहूं खरीद व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि खरीद कार्य में कोई शिथिलता या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन




आयुक्त ने सभी किसानों से गेहूं खरीदने और फार्मर रजिस्ट्री के अभाव में किसी को वापस न करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी क्रय केंद्रों को समय पर खोलने, प्रभारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा पेयजल, छाया जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर बल दिया। गेहूं की खरीद शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ही करने तथा अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। साथ ही, सुरक्षित भंडारण, समयबद्ध परिवहन और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में मंडलीय प्रबंधक, एफसीआई के अनुपस्थित रहने पर आयुक्त ने उनसे स्पष्टीकरण तलब किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed