{"_id":"6a6f8289d0ff42977d0f747c","slug":"family-opposed-the-marriage-lovers-committed-suicide-by-consuming-poison-banda-news-c-212-1-bnd1020-150410-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: शादी के लिए नहीं माने घरवाले, प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: शादी के लिए नहीं माने घरवाले, प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान
Sun, 02 Aug 2026 11:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
फोटो 21- मृतका राजमणि। फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। घरवालों ने प्रेमी युगल की शादी पर एतराज जताया तो युवक-युवती ने मंदिर के पास जहर खा लिया। कमासिन सीएचसी में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
लड़की पक्ष ने शादी के लिए सहमति जताते हुए आरोप लगाया कि वह लोग दो बार लड़के पक्ष के पास शादी का प्रस्ताव लेकर गए थे लेकिन उन्हें अपने स्टेटस का न समझते हुए प्रस्ताव ठुकरा दिया था। इसी के चलते दोनों ने यह कदम उठाया है। वहीं युवक के घरवाले इन आरोपों को गलत बता रहे।
कमासिन थाना क्षेत्र के गांव लखनपुर निवासी शत्रुघ्न वर्मा (25) और चित्रकूट के पहाड़ी थाना क्षेत्र के रघुवंशीपुर निवासी युवती राजमणि वर्मा (21) ने रात करीब नौ बजे लखनपुर में स्थित सिंहवाहिनी मंदिर के पास जहर खा लिया। इसके बाद दोनों की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने देखा तो दोनों मंदिर के पास अचेत अवस्था में पड़े थे। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कमासिन पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
उधर, चित्रकूट से आईं राजमणि की मां विजमा ने बताया कि साल भर से दोनों के बीच प्रेम चल रहा था। उनके परिवार को जानकारी हुई तो उन्होंने दो बार लड़के पक्ष के घर जाकर शादी का प्रस्ताव दिया लेकिन लड़के के बड़े भाई शिवनरेश ने शादी का प्रस्ताव ठुकराते हुए कहा कि आप लोग हमारे स्टेटस के नहीं हो, दहेज नहीं दे पाओगे, इसलिए प्रस्ताव को ठुकरा दिया।
उधर, लड़के के बड़े भाई शिवनरेश ने बताया कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। उन्हें शादी से एतराज नहीं था। यह था कि लड़का अपने पैरों पर खड़ा हो जाए, फिर शादी कर दी जाएगी। लेकिन लड़की पक्ष जल्दबाजी कर रहा था। इसी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया है।
-- -- -- -- -- -
वर्जन
प्रेम प्रसंग के चलते युवक और युवती ने जहर खा लिया था, उनकी मौत हो गई, अब दोनों पक्ष एक-दूसरे के ऊपर शादी न कराने की बात कह रहे हैं, दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
पलाश बंसल, पुलिस अधीक्षक, बांदा।
-- -- -- -- -- --
साइड स्टोरी
इंस्टाग्राम से प्रेम परवान चढ़ा
बांदा। प्रेमी युगल की खुदकुशी के मामले में युवती की मां विजमा ने बताया कि राजमणि दो भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटी थी। वह बीए पास थी।
साल भर पहले राजमणि की इंस्टाग्राम के माध्यम से कमासिन के गांव लखनपुर निवासी शत्रुघ्न से मुलाकात हुई थी। बातचीत में दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। स्वाजातीय होने के चलते उसने जब घर में बताया तो उनको कोई एतराज नहीं हुआ।
मां के मुताबिक, दिसंबर 2025 में वह खुद शत्रुघ्न के घर शादी का प्रस्ताव लेकर गईं थीं लेकिन युवक का भाई शिवनरेश शादी के पक्ष में नहीं था। फरवरी 2026 में राजमणि का भाई ओमप्रकाश शादी का प्रस्ताव लेकर युवक के घर गया लेकिन प्रस्ताव ठुकरा दिया गया। आरोप है कि युवक के परिजन शादी में एक बाइक और 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे।
वहीं, विजमा ने बताया कि उसकी बेटी राजमणि घर में रहकर सिलाई करती थी। दो दिन पहले बेटी सिलाई का सामान लेने के लिए बाजार जाने के लिए निकली थी। उसी दिन दोपहर में उसका फोन भाई ओमप्रकाश के पास आया कि उसका एक्सीडेंट हो गया है, वह पहाड़ी के अस्पताल में है। जब भाई मौके पर पहुंचा तो वहां राजमणि नहीं मिली।
मां का आरोप है कि राजमणि को लेने शत्रुघ्न अपने दो साथियों के साथ गांव आया था। बाइक से ले जाने पर रास्ते में वह गिर गई थी, या कि उसे जानबूझकर गिरा दिया गया। यह जानकारी उन्हें नहीं है लेकिन वह पहाड़ी के अस्पताल में नहीं मिली। उसके बाद से उनके पास बीती रात पुलिस का फोन आया था, जिसमें उन्होंने दोनों के जहर खाना बताया है।
उधर, युवक के भाई शिवनरेश ने बताया कि शत्रुघ्न पांच भाइयों एक बहने में चौथे नंबर था। पिता रामचंद्र का निधन हो चुका है। शिवनरेश ने बताया कि वह मुंबई में बिल्डिंग ठेकेदारी का काम करते हैं। शत्रुघ्न को भी अपने साथ लगाए हुए थे। शत्रुघ्न एक सप्ताह पहले ही मुंबई से गांव आया था।
-- -- -- -- -- -- -- --
युवती को रखने से कर दिया था इन्कार, दोनों शादी के इरादे से पहुंचे थे मंदिर
बांदा। पुलिस जांच में सामने आया है कि शत्रुघ्न अपने साथ राजमणि को लेकर शादी के इरादे से मंदिर पहुंचा था लेकिन शादी नहीं कर पाया था। वहां दोनों ने जहर खा लिया था। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि युवक अपने घरवालों पर आश्रित था। इसलिए घरवाले शादी नहीं कर चाह रहे थे। शत्रुघ्न जब राजमणि को साथ लेकर घर पहुंचा था तो शत्रुघ्न के घरवालों ने उसे घर में रखने से इन्कार कर दिया था। इस पर वह दोनों गांव के ही सिंहवाहिनी मंदिर के पास आकर बैठ गए थे। तभी यह कदम उठा लिया था। (संवाद)