फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   He bowed and touched their feet, then fled with silver jewelry.

Banda News: नमस्कार कर पैर छुए, फिर चांदी के गहने लेकर भागा

Sun, 02 Aug 2026 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 02 Aug 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
He bowed and touched their feet, then fled with silver jewelry.
नरैनी। कस्बे में रविवार दोपहर महिला को बातों में उलझाकर युवक ने टप्पेबाजी की वारदात को अंजाम दिया। टप्पेबाज ने महिला के हाथों से चांदी की चूड़ियां और पायल उतरवाकर भाग गया। घटना अस्पताल परिसर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी देवशरण त्रिपाठी की पत्नी बिंदी रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे घर से हनुमान मंदिर के लिए निकली थीं। वह सीएचसी के दूसरे गेट से होकर गुजर रही थीं तभी गले में लाल रंग की साफी डाले युवक ने उन्हें नमस्कार किया और पैर छूकर आशीर्वाद लिया। महिला को विश्वास दिलाते हुए किनारे बैठाया, पैर दबाने लगा और बातचीत में उलझा लिया। इसी दौरान उसने महिला से हाथों की चूड़ियां और पायल उतरवा ली।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही कस्बा इंचार्ज विनोद कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ की और अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में आरोपी पहले अस्पताल के अंदर जाकर आसपास का जायजा लेते हुए दिखाई दिया। इसके बाद बाहर निकलकर महिला के पीछे-पीछे चलता है, नमस्कार कर पैर छूता है और वारदात को अंजाम देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के पुत्र उमेश त्रिपाठी ने अज्ञात युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी भास्कर मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।

----
अस्पताल के दूसरे गेट से बढ़ी सुरक्षा की चिंता
इस घटना के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के दूसरे गेट की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि यह गेट अक्सर खुला रहता है, जिससे बाहरी और असामाजिक तत्वों की आवाजाही बनी रहती है। लोगों ने अस्पताल परिसर में सुरक्षा बढ़ाने, दूसरे गेट पर निगरानी कड़ी करने और सीसीटीवी मॉनिटरिंग को प्रभावी बनाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed