{"_id":"6a6f82a59368a2acfc00d995","slug":"married-woman-takes-her-own-life-25-days-after-wedding-banda-news-c-212-1-mah1012-150406-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: शादी के 25 दिन बाद विवाहिता ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: शादी के 25 दिन बाद विवाहिता ने जान दी
Sun, 02 Aug 2026 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबेरू (बांदा)। ओरन कस्बे से सात जुलाई को शादी के बाद तराया गांव आई विवाहिता ने शनिवार की शाम फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन जब घर लौटे तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर मायके पक्ष भी गांव पहुंचा। पिता ने हत्या की आशंका जताई है।
थाना बबेरू के गांव तराया निवासी शारदा की पत्नी गीता देवी (20) की शादी सात जुलाई को हुई थी। उसका मायका ओरन में है। शनिवार की सुबह सभी परिजन खेतों पर काम करने के लिए चले गए थे और गीता देवी घर में अकेली थी। ससुर श्रीपाल ने बताया कि जब रात करीब साढ़े सात-आठ बजे परिवार के लोग खेत से घर लौटे और तो देखा कि गीता का शव साड़ी से बने फंदे पर चुल्ले के सहारे लटक रहा है।
उन्होंने आसपास के लोगों को बताया और मायके पक्ष को सूचना दी। पुलिस ने शव को मोर्चुरी भेज दिया। उन्होंने बताया कि सुबह जब घरवाले खेत के लिए निकले थे तो गीता एकदम ठीक थी और सभी को खाना खिलाकर भेजा था। उसने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
पिता रामअवतार ने कहा कि बेटी गीता खुदकुशी नहीं कर सकती है। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। प्रभारी निरीक्षक बबेरू संजय द्विवेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति साफ हो जाएगी। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है।