{"_id":"69b06553063694df020400dc","slug":"family-returns-from-dubai-waiting-for-normalcy-to-return-banda-news-c-212-1-bnd1017-142502-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: दुबई से लौटा परिवार, हालात सामान्य होने का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: दुबई से लौटा परिवार, हालात सामान्य होने का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
फोटो - 01 दुबई स्थित मार्केट में बांदा निवासी विश्वास कुमार व उनका परिवार। स्त्रोत : स्वयं
विज्ञापन
बांदा। पश्चिम एशिया में अनहोनी की आशंका के चलते शहर के दादूराम का हाता निवासी विश्वास कुमार अपने परिवार के साथ दुबई से वापस लौट आए हैं। परिवार के सदस्यों की चिंता और बेटे शौर्य की स्कूल की छुट्टियों के कारण उन्होंने यह निर्णय लिया। फिलहाल, वे वतन में रहकर हालात सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं और स्थिति अनुकूल होते ही दुबई लौटने की योजना है।
मंगलवार को हुई बातचीत में विश्वास कुमार और उनकी पत्नी साझी ने बताया कि दुबई में उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। रोजमर्रा की वस्तुओं, जैसे फल और सब्जी आदि के दामों में कोई वृद्धि नहीं हुई है। इसके विपरीत, दुकानदार कॉल करने के मात्र 10 मिनट के भीतर ही इन वस्तुओं को घर पहुंचा रहे हैं। साझी ने यह भी बताया कि दुबई में ठहरे हुए सैलानियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए वहां की सरकार होटल और खाने का खर्च स्वयं उठा रही है।
साथ ही, सभी को मुफ्त चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। विश्वास कुमार का पांच वर्षीय बेटा शौर्य दुबई में एलकेजी में पढ़ता है। फिलहाल, स्कूल बंद हैं और ईद की छुट्टियां नौ से 24 मार्च तक घोषित की गई हैं। इन छुट्टियों और परिवार की चिंता को देखते हुए, उन्होंने वापस लौटने का फैसला किया। परिवार के सदस्यों का कहना है कि वे जल्द से जल्द दुबई लौटना चाहते हैं, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए वे हालात सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही हालात सामान्य होंगे, वे अपनी नौकरी पर वापस लौट जाएंगे। इस बीच, वे अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं और सामान्य स्थिति की बहाली की प्रार्थना कर रहे हैं।
Trending Videos