{"_id":"6a10aa57e7aaeaa3e90a2d6f","slug":"farmers-body-found-in-field-suspected-to-have-died-of-heart-attack-banda-news-c-212-1-bnd1018-146942-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: खेत में मिला किसान का शव, दिल का दौरा पड़ने से मौत की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: खेत में मिला किसान का शव, दिल का दौरा पड़ने से मौत की आशंका
Sat, 23 May 2026 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 23 May 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। गिरवां थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह खेत गए किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। खेत में किसान का शव पड़ा देख उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।
गिरवां थाना क्षेत्र के प्रेमपुर गांव निवासी 45 वर्षीय राजा भैया शुक्रवार सुबह घर से शौच के लिए खेतों की ओर गए थे। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजन चिंतित थे। इसी दौरान खेतों की तरफ से गुजर रहे ग्रामीणों ने उन्हें खेत में अचेत अवस्था में पड़ा देखा। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने आशंका जताई है कि किसान की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र राकेश ने बताया कि उसके पिता खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार के पास करीब चार बीघा जमीन है।