{"_id":"69ee699161d3b31cd802926d","slug":"hearing-in-it-act-case-on-sexual-exploitation-of-minors-today-banda-news-c-212-1-sknp1006-145397-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: नाबालिगों के साथ यौन शोषण में आईटी एक्ट मामले की सुनवाई आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: नाबालिगों के साथ यौन शोषण में आईटी एक्ट मामले की सुनवाई आज
Mon, 27 Apr 2026 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। नाबालिगों के यौन शोषण में आईटी एक्ट के मामले में पेशी सोमवार 27 अप्रैल को होगी। आरोपी दिल्ली के इंजीनियर आकिफ, मुख्य गवाह बैंक प्रबंधक मनोज गौतम, सीबीआई लोक अभियोजक धारा सिंह मीणा और फांसी की सजा पा चुके जेल में निरुद्ध चित्रकूट के निलंबित जेई रामभवन की पेशी होगी। पिछली 18 अप्रैल को मुख्य गवाह के न आने पर जिरह नहीं हो सकी थी।
बच्चों के साथ यौन शोषण मामले में सीबीआई की जांच में 20 फरवरी को फांसी की सजा पा चुके सिंचाई विभाग चित्रकूट के निलंबित जेई रामभवन और सह आरोपी दिल्ली के इंजीनियर आकिफ के खिलाफ आईटी एक्ट और संगठित होकर अपराध करने की साजिश करने की बात सामने आई थी। दोनों के खिलाफ 31 अक्टूबर 2020 में दिल्ली में प्राथमिकी दर्ज कराया गया था। इस मामले में अब गवाहों के पेश किए जाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।