फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   IIT Madras team inspects Har Ghar Jal Yojana in Bundelkhand

Banda News: आईआईटी मद्रास टीम ने बुंदेलखंड में हर घर जल योजना का निरीक्षण किया

Wed, 22 Apr 2026 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 22 Apr 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
IIT Madras team inspects Har Ghar Jal Yojana in Bundelkhand
फोटो - 12 माटा गांव के पंप हाउस में जानकारी लेते मद्रास आईआईटी टीम के सदस्य। संवाद
बांदा। सूखा प्रभावित बुंदेलखंड में पेयजल प्रयासों का आईआईटी मद्रास की टीम ने मंगलवार को निरीक्षण किया। टीम ने गांव-गांव जाकर ग्रामीणों से जलापूर्ति की हकीकत जानी। उन्होंने समस्याओं को रजिस्टर में नोट किया और जिम्मेदारों को सुझाव दिए।
विज्ञापन

आईआईटी मद्रास के समाज कार्य विभाग की टीम ने बांदा जिले के अदरी, लसड़ा, डांडामऊ सहित 15 गांवों का स्थलीय निरीक्षण किया। डॉ. गजल श्रीवास्तव और डॉ. त्रिलोक बलोदी ने टीम का नेतृत्व किया। कई गांवों में जलापूर्ति में समस्या मिली, जबकि कुछ जगह परिणाम सुखद बताए गए। टीम ने पाया कि जल जीवन मिशन योजना से महिलाओं को बड़ी राहत मिली है। इससे उनके जीवन स्तर में सुधार हो रहा है। ग्रामीण स्कूलों में स्वच्छ पेयजल से बच्चों के स्वास्थ्य और स्वच्छता व्यवहार में सकारात्मक बदलाव आया है। नियमित जल आपूर्ति से स्कूलों की साफ-सफाई भी बेहतर हुई है।
विज्ञापन

----

कुछ गांवों में चुनौतियां

कुछ गांवों में जलापूर्ति ठप मिली और पाइपलाइन क्षतिग्रस्त पाई गई। ग्रामीण एक-एक बाल्टी पानी के लिए मोहताज दिखे। पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कें तोड़कर छोड़ दी गई थीं। टीम के सदस्यों ने साथ चल रहे विभागीय कनिष्ठ अभियंता और सहायक अभियंता से इस पर बात की। उन्होंने योजना का लाभ सभी को सुनिश्चित करने के लिए सुझाव भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed