{"_id":"6a528c4b905bd5e26b024f59","slug":"injured-person-dies-during-treatment-protest-held-demanding-action-banda-news-c-212-1-sknp1006-149554-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: घायल के इलाज के दौरान मौत, कार्रवाई की मांग को लेकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: घायल के इलाज के दौरान मौत, कार्रवाई की मांग को लेकर जताया विरोध
Sun, 12 Jul 2026 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
मृतक छोटेलाल। फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतर्रा (बांदा)। सीमांकन विवाद में हुई मारपीट में घायल वृद्ध की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर परिजन ने कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद शव घर में रखकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारियों के कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए।
कोतवाली क्षेत्र के बल्लान गांव के धोबिन पुरवा में 20 जून को राजस्व विभाग की मौजूदगी में पैमाइश और सीमांकन चिह्न लगाए गए थे। इसके अगले दिन 21 जून को इसी विवाद को लेकर छोटेलाल (59) और रामजी पक्ष के बीच मारपीट हुई थी, जिसमें दोनों पक्षों की तीन महिलाओं समेत 11 लोग घायल हुए थे। गंभीर रूप से घायल छोटेलाल को मेडिकल कॉलेज से कानपुर रेफर किया गया था, जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
शनिवार सुबह परिजन ने शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। सूचना पर क्षेत्राधिकारी प्रतिज्ञा सिंह और कोतवाली प्रभारी राकेश तिवारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया और लापरवाही बरतने पर हल्का प्रभारी चंद्रजीत यादव को थाने से संबद्ध कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद दोपहर में अंतिम संस्कार कराया गया। मृतक के पुत्र शिवकुमार ने बताया कि उनके पिता एक बीघा खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार में पत्नी सावित्री देवी, दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। कोतवाली प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि मारपीट का मुकदमा पहले से दर्ज है। अब विवेचना के दौरान मृत्यु के अनुसार संबंधित धाराएं बढ़ाई जाएंगी और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।