सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Listen to women's problems seriously and resolve them: Archana Patel

महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और निराकरण करें : अर्चना पटेल

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 10 Mar 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Listen to women's problems seriously and resolve them: Archana Patel
फोटो - 05 सर्किट हाउस सभागार में जनसुनवाई करतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना पटेल। संवाद
विज्ञापन
बांदा। राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना पटेल ने सोमवार को सर्किट हाउस सभागार में महिला जनसुनवाई की। इसमें घरेलू हिंसा, बालश्रम, दहेज उत्पीड़न, बाल विवाह, जमीन संबंधी विवादों और अन्य सामाजिक समस्याओं से पीड़ित महिलाओं की व्यथा को सुना गया।
Trending Videos


इस दौरान अर्चना पटेल ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में महिलाओं के हितों का विशेष ध्यान रखा जाए और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर लाभान्वित किया जाए। उन्होंने पीड़ित महिलाओं को आर्थिक सहायता दिलाने के संबंध में भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया कि दहेज, घरेलू हिंसा और अन्य प्रकरणों से संबंधित पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और उनके निराकरण में शीघ्रता लाएं। इस महिला जनसुनवाई में महिला थानाध्यक्ष मोनी निषाद, जिला सूचना अधिकारी रामजी दुबे, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप पांडेय मौजूद रहे।

जनसुनवाई के दौरान आए केस
- कुरेशा बेगम (ग्राम जमवारा) : पति की मृत्यु के बाद राशन कार्ड, विधवा पेंशन और कन्या सुमंगला योजना के तहत उनकी बेटियों को लाभ नहीं मिल रहा था।


भूरी सिंह (ग्राम नरौली) : अपने देवर द्वारा मारपीट और उत्पीड़न की शिकायत की। जिसे लेकर क्षेत्राधिकारी पुलिस को तत्काल सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए।


सिया जानकी : गांव के दबंगों द्वारा परेशान करने और गाली-गलौज की शिकायत की। एसएचओ गिरवां को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


अंजना (स्वराज कॉलोनी): पति द्वारा मारपीट और अमानवीय व्यवहार के आरोप लगाया। परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग कराने का निर्देश दिया गया।


महिला फरियादी (ग्राम मिरजापुर): गांव के लोगों द्वारा मारपीट की शिकायत पर, सीओ बबेरू को कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया।


ललिता देवी (जरैली कोठी) : अपने खेत की पैमाइश कराने के संबंध में प्रस्तुत प्रार्थना पत्र दिया गया। इसे लेकर उप जिलाधिकारी सदर को कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा ग्राम हडहा, बिलबई व सैमरा की रहने वाली महिलाओं ने अपनी समस्याएं बताईं। जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed