फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Maharana Pratap Chowk was blocked for drinking water and slogans were raised.

Banda News: पेयजल को लेकर जाम किया महाराणा प्रताप चौक, नारेबाजी की

Sat, 23 May 2026 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 23 May 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Maharana Pratap Chowk was blocked for drinking water and slogans were raised.
फोटो- 12 सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते मोहल्लेवासी। संवाद
बांदा। मोहल्ला देवनगर पाल (झील का पुरवा) में पीने का पानी न मिलने से आक्रोशित महिला पुरुषों ने शुक्रवार को महाराणा प्रताप चौक में जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला को ज्ञापन सौंपकर समस्या के निदान की मांग की।
विज्ञापन




झील का पुरवा पिछले पंचवर्षीय में ग्राम पंचायत से शहर में शामिल किया गया था। मोहल्ला देवनगर में पिछले एक माह से नलों में पानी न आने से लोग परेशान हैं। कुआं व हैंडपंपों का ले रहे हैं। शुक्रवार को आक्रोशित लोगों ने महाराणा प्रताप चौक में जाम लगा दिया। करीब 15 मिनट तक लोग नारेबाजी करते रहे। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर पुलिस व सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे। लोगों ने उन्हें अपनी समस्या से संबंधित ज्ञापन सौंपा और समस्या के जल्द निदान की मांग की।
विज्ञापन




बताया कि कई बार समस्या से संबंधित प्रार्थना पत्र दिया गया है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला ने फोन पर अधिकारियों को आदेश दिए कि वह मोहल्ले में पानी न आने की वजह को तलाशें और समस्या का निदान करें। इस मौके पर राजाराम, रामप्यारी, मैकू, सरजू शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed