फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Male tiger dies under suspicious circumstances in Tiger Reserve

Banda News: टाइगर रिजर्व में नर बाघ की संदिग्ध हालात में मौत

Wed, 22 Apr 2026 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 22 Apr 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Male tiger dies under suspicious circumstances in Tiger Reserve
फोटो - 07 विभाग द्वारा जारी की गई फोटो।
बांदा। पन्ना टाइगर रिजर्व में एक नर बाघ का कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। करीब 10 दिन पुराने इस शव के मिलने से बाघ की मौत पर सवाल उठ रहे हैं और पार्क प्रबंधन की गश्त व निगरानी व्यवस्था की कलई खुल गई।
विज्ञापन




यह घटना पन्ना टाइगर रिजर्व के गंगऊ अभ्यारण्य के अंतर्गत आने वाली कटरिया बीट के वन कक्ष क्रमांक पी-278 में हुई। सूत्रों के अनुसार बाघ का शव मुख्य मार्ग से मात्र 100 मीटर दूर जंगल में मिला। शव कंकाल की अवस्था में होने से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि बाघ की मृत्यु लगभग 10 दिन पूर्व हुई होगी। प्रथम दृष्टया मौत संदिग्ध हालात में होना प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन




इस घटना का सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि पन्ना टाइगर रिजर्व जो वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए अपनी चाक-चौबंद व्यवस्था का दावा करता है, एक नर बाघ की संदिग्ध हालात में मौत से कई दिनों तक अनभिज्ञ रहा। मुख्य मार्ग के इतने करीब जहां से पार्क के अधिकारी और कर्मचारी प्रतिदिन गुजरते हैं 10 दिन तक बाघ का शव सड़ता रहा और प्रबंधन को भनक तक नहीं लगी। यह घटना पार्क प्रबंधन की निगरानी पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती है और उनके दावों को खोखला साबित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों द्वारा वन अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलने के बाद रेंजर गंगऊ अभ्यारण्य सागर शुक्ला अमले के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि क्षेत्र संचालक बृजेंद्र श्रीवास्तव और उप संचालक वीरेंद्र कुमार पटेल जैसे वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद सुबह 10 बजे तक वे मौके पर नहीं पहुंचे थे।




मामले को लेकर पन्ना टाइगर रिजर्व के उप निदेशक वीरेंद्र पटेल ने पुष्टि की है कि बाघ का कंकाल मिला है और इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में एक जांच कमेटी नियुक्त की गई है। कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद ही बाघ की मृत्यु के सही कारणों का पता चल पाएगा। उसकी मौत आपसी संघर्ष से या किसी अन्य कारण से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed