{"_id":"6a0dfd0042b05f0c7a0dfe74","slug":"married-woman-hanged-herself-with-her-lover-13-days-after-marriage-banda-news-c-12-knp1014-1530248-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: शादी के 13 दिन बाद प्रेमी संग फंदे पर लटकी विवाहिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: शादी के 13 दिन बाद प्रेमी संग फंदे पर लटकी विवाहिता
विज्ञापन
फोटो - 10 सुभाष। फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबेरू (बांदा)। मरका थानाक्षेत्र के ग्राम अंधाव में बुधवार सुबह एक विवाहिता और उसके प्रेमी ने गांव से करीब 200 मीटर दूर बाग में पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। दोनों के शव विवाहिता की साड़ी के सहारे लटके मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। विवाहित की 13 दिन पहले ही शादी हुई थी।
अंधाव निवासी 20 वर्षीय सुभाष पासवान और गांव की ही नवविवाहिता 19 वर्षीय रोशनी मंगलवार की रात अचानक घर से लापता हो गए थे। परिजन ने रातभर दोनों की तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर हनुमान मंदिर के पास बगीचे में पेड़ से दोनों को फंदे पर लटका देखा तो सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजन को जानकारी देने के बाद मरका थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। घटना के बाद गांव समेत आसपास के इलाकों में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। बताया गया कि सुभाष दो भाइयों में बड़ा था। रोशनी की शादी सात मई को बिसंडा क्षेत्र के भूरी गांव निवासी जगप्रसाद के साथ हुई थी। शादी के बाद वह 16 मई को चौथी की रस्म के लिए मायके आई थी। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।