सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mathematics did not frighten students, 97 percent passed the exam.

Banda News: गणित से नहीं लगा डर, 97 प्रतिशत छात्रों ने दी परीक्षा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Mathematics did not frighten students, 97 percent passed the exam.
विज्ञापन
फोटो - 27 शहर के भागवत प्रसाद इंटर कॉलेज के परीक्षा केंद्र में छात्रों की तलाशी लेते केंद्र निरीक्षक। संवाद
Trending Videos

- जीवविज्ञान परीक्षा में मात्र 63 रहे गैरहाजिर
-------------
संवाद न्यूज एजेंसी

बांदा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बाेर्ड परीक्षा में सोमवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल के अंग्रेजी विषय तो दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के गणित और जीवविज्ञान की परीक्षा संपन्न हुई। गणित व जीवविज्ञान की परीक्षा में बड़ी संख्या में परीक्षार्थी शामिल हुए। छात्रों की संख्या देखकर लगा कि गणित का डर अब शायद छात्रों के लिए सपना बन चुका है।
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में गणित विषय का डर छात्रों के लिए अब सपने जैसा हो गया है। इसकी एक नजीर सोमवार को दिखाई दी। जिले में गणित परीक्षा के लिए पंजीकृत 5162 छात्रों में मात्र 131 गैरहाजिर रहे। आंकड़े बताते हैं कि छात्रों का डर दूर हो चुका है। परीक्षा के पूर्व शहर के आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में बातचीत के दौरान छात्रों ने बताया कि उनकी तैयारी पूरी है। कहा कि पेपर को लेकर कोई संशय नहीं है। परिणाम भी बेहतर आएगा। वहीं आर्यकन्या इंटर कॉलेज के परीक्षाकेंद्र में छात्रा शिवानी, सौम्या, अदिति ने कहा कि गणित विषय नंबर बढ़ाने में सहायक होता है। बताया कि परीक्षा के पहले एक घंटे में जो प्रश्न आते हैं, उन्हें हल करेंगे। बाद में अन्य प्रश्नों पर दिमाग खर्च करेंगे। वहीं सोमवार को पहली पाली में हाईस्कूल के अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 930 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। अंग्रेजी के लिए पंजीकृत 21,689 में 20,759 छात्र परीक्षा देने पहुंचे। इसी प्रकार इंटर के व्यावसायिक शिक्षा में 825 पंजीकृत परीक्षार्थीयों में 793 ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की गणित विषय की परीक्षा में पंजीकृत 5162 छात्रों में 5031 परीक्षा में शामिल हुए, तो जीवविज्ञान में 2878 में 2815 उपस्थित हुए। डीआईओएस दिनेश कुमार ने बताया कि परीक्षा दोनों पालियों में शांति पूर्ण माहौल में हुईं। कहीं से कोई अनुचित साधन मिलने की जानकारी नहीं मिली। मानीटरिंग सेल से एक-एक कक्ष की निगरानी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed