{"_id":"6a6f810314ad43e996084400","slug":"motorcyclist-gets-trapped-in-pickups-bonnet-after-collision-dragged-for-40-meters-dies-banda-news-c-212-1-bnd1020-150393-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पिकअप की टक्कर से बोनट में फंसा बाइक सवार 40 मीटर घिसटा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पिकअप की टक्कर से बोनट में फंसा बाइक सवार 40 मीटर घिसटा, मौत
Sun, 02 Aug 2026 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
फोटो 1- मृतक गोरे सिंह। फाइल फोटो।
- फोटो : पुलिस गिरफ्त में साइबर ठगी का आरोपी। स्रोत : पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैलानी (बांदा)। ट्रांसफार्मर से लदे पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गाड़ी सहित पिकअप के बोनट में फंसकर 40 मीटर घिसटता चला गया। इससे उसकी मौत हो गई। उधर, आरोपी चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया।
पैलानी थाना क्षेत्र के गांव शेखूपुर निवासी प्रकाश सिंह ने बताया कि उनके चाचा गोरे सिंह (45) रात में करीब साढ़े आठ बजे बाइक से अपने गांव शेखूपुर जा रहे थे। कछियन डेरा के पास सामने से आए ट्रांसफार्मर लादे पिकअप ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी।
हादसे में वह गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें राहगीरों की मदद से जसपुरा सीएचसी पहुंचाया। यहां से डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर किया। रास्ते में उन्हाेंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
भतीजे ने बताया कि चाचा अपने एक परिचित शिक्षक के नाती के जन्मदिन में कुम्हरिया डेरा गए थे। वहां से वापस आते समय पैलानी के कछियन डेरा के पास हादसा हो गया। बताया कि बाइक पिकअप के बोनट में फंस गई थी। जिससे उनके चाचा बाइक समेत 40 मीटर तक घिसट भी गए थे।
उनके तीन पुत्री व एक पुत्र है। घर में पत्नी कंचन हैं। पिकअप को थाने में खड़ा कराया गया है। थाना इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि पिकअप की टक्कर से हादसा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।