सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Newlywed woman dies, husband and brother-in-law beaten after being accused of murder

Banda News: नवविवाहिता की मौत, पति-जेठ पर हत्या के आरोप के बाद पिटाई

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 22 Apr 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Newlywed woman dies, husband and brother-in-law beaten after being accused of murder
विज्ञापन
बबेरू। कोतवाली के अतर्रा सड़क मोहल्ला निवासी मनोज चौबे की शादी 20 फरवरी को चित्रकूट की आरती से हुई थी। पति मनोज के अनुसार, मंगलवार शाम आरती मोबाइल फोन चलाते समय चक्कर आने से छज्जे से नीचे गिर गई। गंभीर रूप से घायल आरती को पहले सीएचसी बबेरू और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरती के भाई रमाकांत और शिवकांत ने आरोप लगाया कि पति व ससुराल वाले उनकी बहन को प्रताड़ित कर रहे थे और उन्होंने ही उसे छत से नीचे फेंककर मारा है। मायके वालों ने पति और जेठ पर हत्या का आरोप लगाते हुए उनकी पिटाई कर दी, जिससे पति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी रामू सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण पूरी तरह से स्पष्ट होगा।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed