{"_id":"69ab2e754fa69fdcd1037481","slug":"padyatra-begins-from-jaspura-demanding-separate-bundelkhand-state-banda-news-c-212-1-bnd1017-142297-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर जसपुरा से पदयात्रा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर जसपुरा से पदयात्रा शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
फोटो - 15 पदयात्रा के दौरान लोगों को जानकारी देते राजा बुंदेला। संवाद
विज्ञापन
जसपुरा। पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर शुक्रवार को जसपुरा कस्बे से पदयात्रा का शुभारंभ हुआ। बुंदेलखंड राज्य आंदोलन के प्रमुख नेता राजा बुंदेला ने समाज के हर वर्ग के साथ मिलकर आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र का विकास होगा और युवाओं को बेरोजगारी व पलायन से मुक्ति मिलेगी।
राजा बुंदेला ने बुंदेलखंड की धरती हो, बुंदेलखंड में भर्ती हो का नारा बुलंद किया। उन्होंने बताया कि लाखों युवा रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में जाते हैं। अलग राज्य बनने पर स्थानीय लोगों को प्राकृतिक संसाधनों पर अधिकार मिलेगा। इससे युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा बुंदेलखंड की अस्मिता और अधिकार की लड़ाई है। यात्रा का उद्देश्य गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करना है। सह-नेतृत्वकर्ता जयराम सिंह ने बताया कि आंदोलन के कार्यकर्ता पैदल चलकर क्षेत्र के हर गांव और चौपाल तक पहुंचेंगे।
आंदोलन में सहभागिता की अपील
झारखंड राज्य निर्माण आंदोलन के प्रमुख बसूरज मंडल ने कार्यक्रम को संबोधित किया। भाकियू के प्रताप सिंह बुंदेला और बुंदेलखंड संयुक्त मोर्चा के राजन धमेरिया भी मौजूद रहे। पूर्व पालिकाध्यक्ष विनोद जैन और वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश द्विवेदी ने भी सभी से आंदोलन में सहभागी बनने की अपील की। आयोजकों ने बताया कि पदयात्रा आगामी पंद्रह मार्च को मुख्यालय के रामलीला मैदान में समाप्त होगी। वहां एक महासभा के माध्यम से आमजन को आंदोलन से जोड़ा जाएगा।
Trending Videos