सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Rape victim teenager commits suicide by hanging herself in her room

Banda News: दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने घर के कमरे में फंदा लगाकर दी जान

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 10 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Rape victim teenager commits suicide by hanging herself in her room
web -
विज्ञापन
बांदा। दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने घर के कमरे के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। पिता ने जमानत में छूटे आरोपियों पर मुकदमें में सुलह करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
Trending Videos

गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी ने रविवार की रात कमरे के अंदर बांस की बल्ली से दुपट्टे से फंदा लगा लिया। पिता ने देखा तो परिजनों को जानकारी हो सकी। पिता ने बताया कि दो साल पहले बेटी के साथ रिश्ते के फूफा, रिश्ते के भाई ने दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म से वह गर्भवती हो गई थी। पेट दर्द होने पर घरवालों ने उसका अल्ट्रासाउंड कराया तो वह गर्भवती मिली। आठ माह पहले उसकी सरकारी अस्पताल में डिलीवरी कराई थी। प्रसव के तीन दिन बाद उसके बच्चे की मौत हो गई थी। बताया कि इस मामले में दोनों आरोपियों को जेल हो गई थी। जमानत में छूटकर आने पर आरोपी सुलह का दबाव बना रहे थे। इसी के चलते उसने फंदा लगाकर जान दी है। वह चार बहनों में दूसरे नंबर की थी। पिता खेती किसानी करते हैं। गिरवां थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि दुष्कर्म के दोनों आरोपी दूसरे गांव में रहते हैं। उनके सामने ऐसी बात नहीं आई है कि सुलह का दबाव बनाया गया हो। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed