{"_id":"69c8312fc76bd0226409312c","slug":"retired-and-serving-teachers-honored-with-gaurav-samman-banda-news-c-212-1-bnd1017-143639-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सेवानिवृत व सेवारत शिक्षक गौरव सम्मान से सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सेवानिवृत व सेवारत शिक्षक गौरव सम्मान से सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
बांदा। शहर के राजा पैलेस में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शनिवार को शिक्षक गौरव सम्मान कार्यक्रम हुआ। समारोह में शिक्षा जगत में अपना जीवन समर्पित करने वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों को भावभीनी विदाई दी गई। वहीं अपने परिश्रम से विद्यालयों की तस्वीर बदलने वाले सेवारत शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि सरकार शिक्षक हितों के लिए संकल्पित है। कार्याकल्प योजना से विद्यालयों की सूरत बदली है। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि गुरुजनों के सम्मान से ही ईश्वर की प्राप्ति संभव है। विधायक नरैनी ओममणि वर्मा ने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण है। जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी, बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्त राम तिवारी, डायट प्राचार्य सत्येंद्र कुमार,वित्त एवं लेखाधिकारी नरेंद्र कुमार ने भी शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया। बृजभूषण राजपूत (विधायक चरखारी) ने कहा कि सम्मान की रक्षा करना हर व्यक्ति का अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सम्मानित होने वाले शिक्षक
अनूप तिवारी, महेंद्र कुमार गुप्ता, मुस्ताक अहमद, रमाशंकर गुप्ता, कुंज बिहारी, सविता देवी, रमेश सिंह, श्रीमती नफीसा, पीताम्बर लाल यादव, राजकुमारी देवी त्रिपाठी, ज्योति बाला, निगार सुल्ताना, राम मोहन, अख्तर अजीज, ब्रजमोहन द्विवेदी, दिनेश सिंह यादव, हीरा प्रसाद पांडेय, जागेश्वर आदि रहे।
-
उत्कृष्ट कार्य करने वाले सेवारत शिक्षक
विद्यालयों को सुव्यवस्थित करने और बेहतर शैक्षणिक परिणाम देने वाले डॉ. नंदिता चौहान, जय गोपाल, श्रीमती अंजना प्रतीक्षा पाण्डेय, समीर गुप्ता, शिवकुमार सिंह, धीरेंद्र कुमार गुप्ता, प्रमोद पटेल, सुरेंद्र यादव, लाल बहादुर, रविकांत, विजय बिहारी, धीरू प्रशांत, वीर प्रताप श्रीवास आदि को सम्मानित किया गया।