फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Teenager falls off tractor, dies after being hit by a wheel

Banda News: ट्रैक्टर से उछलकर नीचे गिरा किशोर, पहिया चढ़ने से मौत

Wed, 20 May 2026 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Teenager falls off tractor, dies after being hit by a wheel
अतर्रा (बांदा)। बिसंडा थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर से गिरकर एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब ट्रैक्टर गड्ढे से गुजरा और उस पर बैठा किशोर अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़ा। पीछे का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के तेंदुरा गांव निवासी घनश्याम का 17 वर्षीय बेटा राहुल गांव से ट्रैक्टर पर बैठकर घर लौट रहा था। रास्ते में अचानक ट्रैक्टर का पहिया गड्ढे में चला गया, जिससे जोरदार झटका लगने पर राहुल संतुलन खो बैठा और नीचे गिर गया। इसी दौरान ट्रैक्टर का पिछला पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गांव के ही ट्रैक्टर मालिक ने घायल राहुल को तत्काल उप-स्वास्थ्य केंद्र बिसंडा पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी सुखराम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed