सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Teenager hangs herself after being refused clothes

Banda News: कपड़े दिलवाने से मना करने पर किशोरी ने लगाया फंदा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Teenager hangs herself after being refused clothes
फोटो - 07 सीमा। फाइल फोटो - फोटो : टूंडला के गांव सलेमपुर नगला खार में पशुवाडे़ में लगी आग को बुझोते ग्रामीण संवाद
विज्ञापन
जसपुरा। घरवालों के कपड़े ने दिलवाने से नाराज किशोरी ने शौचालय में लगे छल्ले के सहारे रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए।
Trending Videos

जसपुरा थाना क्षेत्र के गडरिया गांव निवासी रामरूप निषाद की 13 वर्षीय पुत्री सीमा कक्षा आठ की छात्रा थी। वह तीन बहनों व दो भाइयों में तीसरे नंबर की थी। बाबा शिवनारायण निषाद ने बताया कि घटना के कुछ देर पूर्व ही वह बाहर से खेल कर आई थी। इसके बाद घटना हुई। मां शांति ने बताया कि सीमा नए कपड़े मांग रही थी। पिता ने दिलवाने से मना कर दिया तो इसी से बात से नाराज होकर उसने फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा की माैत से बहन प्रियंका, शिवानी व भाई दीपक व संदीप रो-रोकर बेहाल हैं। थानाप्रभारी ऋषिदेव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। घटना की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed