फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The body of a farmer who had gone to attend an invitation was found floating in a pond.

Banda News: निमंत्रण में गए किसान का तालाब में उतराता मिला शव

Wed, 22 Apr 2026 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 22 Apr 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
The body of a farmer who had gone to attend an invitation was found floating in a pond.
बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र के लुकतरा गांव में एक किसान का शव मंगलवार सुबह गांव के तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। किसान सोमवार शाम घर से निमंत्रण में जाने के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की और मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की मगर कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन




मंगलवार सुबह गांव के कजरी तालाब में ग्रामीणों ने शव उतराता देखा, जिसके बाद तत्काल परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान लुकतरा निवासी करीब 60 वर्षीय मोहन यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन




परिजनों ने मामले में संदिग्ध परिस्थितियों का हवाला देते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं पुलिस प्रथम दृष्टया इसे हादसा मान रही है। थाना प्रभारी चंद्र प्रकाश तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पैर फिसलने से तालाब में गिरकर डूबने की आशंका है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed