सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The bus carrying players to Ayodhya broke down, leaving players and teachers stranded.

Banda News: अयोध्या जा रही खिलाड़ियों की बस खराब, खिलाड़ी व शिक्षक फंसे

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 09 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
The bus carrying players to Ayodhya broke down, leaving players and teachers stranded.
विज्ञापन

Trending Videos

मटौंध (बांदा)। राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शामिल होने अयोध्या जा रही खिलाड़ियों से भरी बस बीच रास्ते खराब हो गई। रविवार को महोबा से रवाना हुई बस में करीब 50 खिलाड़ी और 15 अध्यापक सवार थे।
बस जैसे ही मटौंध कस्बा पहुंची, उसका रेडिएटर पाइप फट गया। इससे बस से धुआं निकलने लगा और छात्रों व खिलाड़ियों में हड़कंप मच गया। चालकों ने सूझबूझ से बस को तत्काल रोक दिया। खिलाड़ी और प्रशिक्षक करीब चार घंटे तक परेशान रहे। अध्यापकों ने कबरई से पाइप मंगाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिला। उन्हें रात में अयोध्या पहुंचना था। सोमवार सुबह दस बजे खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला व्यायाम शिक्षक मोहम्मद सफी ने बस की व्यवस्था न होने पर परेशानी जताई। खिलाड़ियों ने शिक्षा विभाग की उदासीनता पर नाराजगी जताई है। जानकारी देने के बाद भी विभाग ने दूसरी बस की व्यवस्था नहीं कराई। चार घंटे से कोई सूचना न मिलने से खिलाड़ियों का मनोबल कम हुआ है। छात्रों के लिए एक दुकान में भोजन आदि की व्यवस्था कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed