{"_id":"6a0f5023a0ac68b79807daef","slug":"the-demand-for-electricity-is-increasing-by-more-than-one-mva-daily-banda-news-c-212-1-bnd1017-146866-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: रोजाना एक एमवीए से ज्यादा बढ़ रही बिजली की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: रोजाना एक एमवीए से ज्यादा बढ़ रही बिजली की मांग
Fri, 22 May 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 22 May 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो - 23 सब स्टेशन में ट्रांसफार्मर के पास नमी (अर्थिंग) बनाए रखने के लिए पानी का छिड़काव करते
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। देश - दुनिया में तापमान का कीर्तिमान बना रहे बांदा में बिजली की खपत रिकॉर्ड तोड़ रही हैं। यहां रोजाना एक एमवीए (मेगा वोल्ट एंपियर) से भी ज्यादा बिजली की मांग बढ़ रही है। मई माह के बीते 20 दिनों में 26 एमवीए की वृद्धि हो चुकी है। कमोवेश यही स्थिति चित्रकूट में बनी हुई है। यहां 20 दिनों में 11 एमवीए लोड बढ़ा है।
जानलेवा गर्मी में लोड बढ़ने से ट्रांसफार्मर, लाइन और अन्य उपकरण फुंक रहे हैं। फॉल्टों की भरमार है। पावर कारपोरेशन (ट्रांसमिशन) विभाग, बांदा के अनुसार माह मई में बिजली की मांग रोजाना बढ़ रही है। पहली मई को यहां कुल लोड 179 एमवीए था। अब बुधवार 20 मई तक यह बढ़कर 205 एमवीए हो गया है। इसी तरह चित्रकूट में पहली मई तक 94 एमवीए बिजली खपत थी। अब यह बढ़कर 105 एमवीए हो गई है।
इनसेट -
शहरों में 24 घंटे आपूर्ति का दावा
पावर कारपोरेशन का दावा है कि बिजली की मांग में भारी बढ़ोतरी के बाद भी निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक बांदा - चित्रकूट के शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे आपूर्ति की जा रही है। बांदा 220 केवी सब स्टेशन अधिशासी अभियंता (संप्रेषण) अब्बास काजमी ने बताया कि शेड्यूल के अनुसार तहसील मुख्यालयों में 21 घंटे 30 मिनट और ग्रामीण इलाकों में 20 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
अतर्रा में बिजली कटौती से कस्बेवासी और परीक्षार्थी बेहाल
अतर्रा। कस्बे में बीते कई दिनों से दिन-रात हो रही अंधाधुंध बिजली कटौती से उपभोक्ता और परीक्षार्थी भीषण गर्मी में बेहाल हैं। बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं चलने के कारण छात्रों की पढ़ाई में बाधा आ रही है। बिजली विभाग ट्रिपिंग व फॉल्ट की समस्या बताकर घंटों बिजली काट देता है, जिससे रातभर लोगों को जागना पड़ता है। शास्त्री नगर के अनुराग के अनुसार, कर्मचारी बढ़ते लोड का बहाना बनाकर शिकायतें टाल देते हैं। एसडीओ विमलेश सिंह का कहना है कि रात में अधिक ओवरलोड के चलते कंट्रोल से इमरजेंसी कटौती हो रही है।