सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The elder brother attacked the younger brother's family over a land dispute.

Banda News: जमीन के विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे के परिवार पर किया हमला

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 28 Feb 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
The elder brother attacked the younger brother's family over a land dispute.
फोटो - 16 मेडिकल कॉलेज में उपचार कराते घायल। संवाद
विज्ञापन
मटौंध। जमीनी विवाद को लेकर बड़े ने छोटे भाई व भतीजों पर जानलेवा हमलाकर सात लोगों को लहूलुहान कर दिया। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। साथ ही हमले के आरोपी चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
Trending Videos

गिरवां थानाक्षेत्र के जरर गांव के अंश प्रीतमपुर निवासी शिवबदन के पुत्र राजेश ने पुलिस को बताया कि जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा है। बीते 24 फरवरी की रात करीब आठ बजे ताऊ नवल किशोर, रामबिहारी, उनके पुत्र दुलीचंद्र, कैलाश, रामसेवक, दिनेश, कमल, छोटेलाल, ममता आदि ने लाठी-डंडों, कुल्हाड़ी और फरसा के साथ घर में घुसकर हमला कर दिया। हमले में राजेश, भाई महेश, मां गेंदा, पिता शिवबदन, बहन बिट्टन, शशि, मामा इंद्रपाल आदि गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थानाप्रभारी गिरवां सुरेश सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर नौ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। नवल किशोर, रामसेवक, दिनेश और छोटेलाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। कहा कि मामला दो सगे भाइयों के बीच जमीनी विवाद को लेकर है। हालांकि सरकारी बंटवारा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed