फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The family members kept on blocking the road demanding the handing over of the body, the circle force arrived

Banda News: शव सौंपने की मांग पर जाम लगाए रहे परिजन, सर्किल का फोर्स पहुंचा

Sat, 25 Apr 2026 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
The family members kept on blocking the road demanding the handing over of the body, the circle force arrived
फोटो - 73 घटना स्थल पर खड़ी मृतक की बाइक। संवाद - फोटो : संवाद
बबेरू। थाना क्षेत्र में एक सर्राफ की गोली मारकर हत्या के बाद स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। घटना के विरोध में परिजनों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने रात 11 बजे के बाद भी अद्भूत चौराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। मृतक के परिजन शव को सौंपे जाने की मांग पर अड़े थे, उनका कहना था कि बिना सूचना के शव को पोस्टमार्टम हाउस कैसे भेज दिया गया।
विज्ञापन



शुक्रवार रात हुई हत्या के विरोध में पूरा कस्बा उबल पड़ा। परिजन, व्यापारी और आम लोग सबसे पहले सीएचसी पहुंचे और फिर शहर के प्रमुख अद्भूत चौराहे पर एकत्रित होकर अनिश्चितकालीन जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि उन्हें मृतक का शव सौंपा जाए। हालात बिगड़ते देख, पुलिस प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार थानों का पुलिस बल और दो सीओ को मौके पर तैनात कर दिया। अधिकारियों ने भीड़ को समझाने और शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन नाराज प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। रात 11 बजे के बाद भी चौराहे पर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी जारी रही। पुलिस ने दो घंटे के भीतर कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन परिजन शव सौंपे जाने की अपनी मांग पर डटे रहे।
विज्ञापन




इस बीच अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह वारदात नशे को लेकर हुई प्रतीत हो रही है। उन्होंने यह भी बताया कि मृतक की पत्नी जिस युवक का नाम ले रही है, उसका मृतक के घर आना-जाना था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमें गठित कर दी हैं और उन्हें रवाना कर दिया है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट भी मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं। पुलिस का मानना है कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed