{"_id":"6a0f4f7cd2af6e48f60ada02","slug":"the-lovers-died-by-hanging-banda-news-c-212-1-bnd1018-146881-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: फंदा लगाने से हुई थी प्रेमी-प्रेमिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: फंदा लगाने से हुई थी प्रेमी-प्रेमिका की मौत
Fri, 22 May 2026 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 22 May 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बबेरू (बांदा)। मरका थाना क्षेत्र के अंधाव गांव में पेड़ से फंदे पर लटके मिले युवक और नवविवाहिता की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने दोनों शवों का शहर के मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार कर दिया।
अंधाव गांव निवासी 20 वर्षीय सुभाष पासवान और गांव की ही 19 वर्षीय नवविवाहिता रोशनी के शव बुधवार सुबह गांव से करीब 200 मीटर दूर हनुमान मंदिर के पास स्थित एक बाग में पेड़ से फंदे पर लटके मिले थे। दोनों ने नवविवाहिता की साड़ी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य भी जुटाए थे। थाना पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदा लगने से मौत की पुष्टि हुई है। थाना प्रभारी मिथलेश सिंह ने बताया कि युवक और युवती के शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही प्रतीत हो रहा है। बताया गया कि रोशनी की शादी सात मई को बिसंडा क्षेत्र के भूरी गांव निवासी जगप्रसाद के साथ हुई थी और वह 16 मई को चौथी की रस्म के लिए मायके आई थी। इसी दौरान वह प्रेमी सुभाष के साथ घर से लापता हो गई थी। अगले दिन दोनों के शव बाग में पेड़ के सहारे फंदे से लटके मिले थे। पुलिस मामले की अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।