{"_id":"69dd473a30255bfedf0443a3","slug":"the-number-of-women-voters-has-decreased-by-69960-which-could-upset-political-equations-banda-news-c-212-1-sknp1008-144508-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: 69960 महिला वोटर घटे, गड़बड़ा सकते है राजनीतिक समीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: 69960 महिला वोटर घटे, गड़बड़ा सकते है राजनीतिक समीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के बाद जिले की अंतिम मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या में भारी कमी आई है। खासकर महिला मतदाताओं की संख्या में आई गिरावट ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। इस बदलाव से आगामी चुनावों के राजनीतिक समीकरण प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, इस अवधि में 29,253 नए महिला मतदाताओं को सूची में जोड़ा गया है।
निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के अनुसार एसआईआर अभियान के बाद जिले की मतदाता सूची में महिला मतदाताओं की संख्या में 69,960 की कमी दर्ज की गई है। 2025 की मतदाता सूची में जहां महिला मतदाताओं की संख्या 6.18 लाख थी, वहीं एसआईआर के बाद यह घटकर 5.48 लाख रह गई है। समग्र रूप से जिले में मतदाताओं की कुल संख्या में भी उल्लेखनीय कमी आई है। 2025 की मतदाता सूची में कुल 13.49 लाख मतदाता थे, जो अब घटकर 12.29 लाख रह गए हैं।
यह कमी मुख्य रूप से मतदाता होने के साक्ष्य प्रस्तुत न करने वाले मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाने के कारण हुई है। मतदाता सूची में हुए इस बड़े बदलाव को देखते हुए, सभी राजनीतिक दल नए सिरे से चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। महिला मतदाताओं की संख्या में कमी को एक महत्वपूर्ण कारक माना जा रहा है, जो विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी नतीजों को प्रभावित कर सकता है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि इस बदलाव से मतदाताओं का रुझान भी प्रभावित हो सकता है।
-- -- -- - इनसेट-
2025 की मतदाता सूची के मतदाता
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विधानसभा पुरुष महिला अन्य
तिंदवारी 177390 149424 09
बबेरू 191129 156739 14
नरैनी 191535 163907 10
बांदा 171419 147934 11
इनसेट-
एसआईआर के बाद जारी अंतिम मतदाता सूची
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- - विधानसभा पुरुष महिला अन्य तिंदवारी 172315 138142 आठ
बबेरू 177689 137887 सात
नरैनी 177990 144180 10
बांदा 153814 127835 10
योग- 6.81 लाख 5.48 लाख 36
वर्जन- 2003 की मतदाता सूची के आधार पर एसआईआर कराया गया है। मतदाता होने का साक्ष्य न देने वालों के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए हैं। जिससे मतदाता संख्या कम हो गई है।
कुमार धर्मेंद्र उप जिला निर्वाचन अधिकारी, बांदा
Trending Videos