सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The young man took the suicidal step after being scolded by his father.

Banda News: पिता के डांटने पर युवक ने उठाया था आत्मघाती कदम

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 07 Mar 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
The young man took the suicidal step after being scolded by his father.
विज्ञापन
बांदा। पिता ने ज्यादा घूमने फिरने को लेकर पुत्र को डांटा तो उसके मन में यह बात इतनी चुभ गई कि उसने जंगल में जाकर बबूल के पेड़ से फंदा लगा लिया था। इससे पूर्व उसने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम में जिंदगी हुई खत्म...मिस यू भाई लोग लिखकर जान दे दी थी।
Trending Videos


कमासिन थाना क्षेत्र के कठार गांव निवासी राजेश यादव ने बताया कि उसका पुत्र अशोक कुमार (21) गुरुवार को सुबह घर से निकला था। अपने घर से 10 किमी दूरी पर गांव के ही साथी विष्णु से सिंह वाहिनी देवी के दर्शन की बात कहकर लखनपुर के पास यमुना तट तक छोड़ने को कहा। विष्णु उसे बाइक से उतारकर वापस आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अशोक ने इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर जिंदगी हुई खत्म...मिस यू भाई लोग लिखकर जोरावरपुर के बीच जंगल में उसने बबूल के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। पिता ने बताया कि वह इंटरमीडिएट की पढ़ाई करने के बाद ट्रैक्टर चलाने लगा था। तीन भाइयों में बड़ा था। पिता कहना है कि हर पिता अपने बच्चों को अच्छे बुरे के लिए डांटता है। वही उसने भी किया था। सीओ बबेरू सौरभ सिंह ने बताया कि पिता के डांटने पर युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed