सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Three members of a family injured in a car-tractor collision

Banda News: कार-ट्रैक्टर टक्कर में एक ही परिवार के तीन घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 22 Mar 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Three members of a family injured in a car-tractor collision
विज्ञापन
पैलानी। तहसील के चिल्ला थाना अंतर्गत एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। यह दुर्घटना कार और ट्रैक्टर की आमने-सामने की टक्कर के कारण हुई।
Trending Videos




यह हादसा पपरेंदा से अतरहट के मध्य हुआ। ट्रैक्टर चालक प्रभात पुत्र राममिलन चिल्ला की ओर जा रहा था। वहीं, स्विफ्ट डिजायर कार चिल्ला से बांदा की ओर जा रही थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बलखंडी नाका बांदा निवासी जितेंद्र दयाल, उनकी पत्नी कमलेश दयाल और बिंदकी फतेहपुर निवासी उनकी पुत्री आराध्या गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज पपरेंदा रामू सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed