सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court Life sentence for murder converted to five years' imprisonment

High Court : हत्या में उम्रकैद की सजा पांच साल के कारावास में बदली, 72 वर्षीय आरोपी ने दायर की थी अपील

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 23 Mar 2026 12:47 PM IST
विज्ञापन
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 1984 में बांदा में हुई दोहरी हत्या में आरोपी कल्लू सिंह की उम्रकैद की सजा पांच साल में बदल दी है। यह आदेश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ और न्यायमूर्ति जय कृष्ण उपाध्याय की खंडपीठ ने दिया है।

High Court Life sentence for murder converted to five years' imprisonment
इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 1984 में बांदा में हुई दोहरी हत्या में आरोपी कल्लू सिंह की उम्रकैद की सजा पांच साल में बदल दी है। यह आदेश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ और न्यायमूर्ति जय कृष्ण उपाध्याय की खंडपीठ ने दिया है। यह मामला अप्रैल 1984 की मध्यरात्रि का है। बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र में ग्राम लसरा में भगत सिंह के घर में आरोपी घुस गए थे। भगत सिंह की बेटी रेखा और पत्नी चंदा देवी छत पर सो रही थीं। आहट होने पर रेखा ने शोर मचाया तो बगल के घर से उनके चाचा कृष्णलाल टॉर्च लेकर पहुंचे।

Trending Videos


हमलावरों ने गोलीबारी कर दी, जिससे 12 वर्षीय रेखा की मौके पर ही मौत हो गई। कृष्णलाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान अस्पताल में उन्होंने भी दम तोड़ दिया। ट्रायल कोर्ट ने 19 अक्तूबर 1985 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इस फैसले के खिलाफ कल्लू ने हाईकोर्ट में अपील दायर की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकदमे के दौरान कृष्णलाल का मृत्युपूर्व बयान इस केस में महत्वपूर्ण साक्ष्य साबित हुआ। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद मजिस्ट्रेट के सामने बयान में उन्होंने कल्लू सिंह को मुख्य हमलावर के रूप में पहचाना था। हालांकि, बचाव पक्ष ने तर्क दिया कि गर्दन पर गंभीर चोट से कृष्णलाल बोलने की स्थिति में नहीं थे। इस पर कोर्ट ने डॉक्टर की गवाही और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर इस बयान को विश्वसनीय माना।

हाईकोर्ट ने फैसले में स्पष्ट किया कि अभियोजन पक्ष ने कल्लू सिंह के खिलाफ दोष साबित कर दिया है, लेकिन घटना की परिस्थितियों और समय के लंबे अंतराल को देखते हुए सजा में नरमी बरती जानी चाहिए। घटना के समय आरोपी की उम्र 30 वर्ष थी। वर्तमान में वह 72 वर्ष का है। कोर्ट ने सजा कम कर उसे तत्काल आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed