फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Three-year-old girl playing outside her house raped, FIR registered

Banda News: घर के बाहर खेल रही तीन वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

Wed, 22 Apr 2026 01:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 22 Apr 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Three-year-old girl playing outside her house raped, FIR registered
बांदा। जसपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोप गांव के ही 11 वर्षीय नाबालिग पर लगा है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है।
विज्ञापन




परिजनों के मुताबिक मासूम सोमवार को घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी नाबालिग उसे बहला कर सुनसान स्थान पर ले गया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। कुछ देर बाद बच्ची रोते हुए घर पहुंची। चोट व खून के निशान देखकर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पीड़िता की मां उसी दिन शिकायत लेकर जसपुरा थाने पहुंची लेकिन आरोप है कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की।
विज्ञापन




इसके बाद मंगलवार को उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी के निर्देश पर पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया और आरोपी नाबालिग के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी को पकड़ा नहीं गया। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज का कहना है कि सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




पीड़िता की मां बोली वर्षों पहले आरोपी के पिता ने भी किया था मेरे साथ दुष्कर्म



बांदा। तीन वर्षीय मासूम की मां ने एएसपी शिवराज को बताया कि आरोपी बालक के पिता ने भी वर्षों पहले उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था लेकिन उस समय भी रसूख के चलते पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। अब उसके बेटे ने मेरी मासूम बेटी के साथ फिर उसी घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता के मां के यह शब्द सुनकर एएसपी ने एसओ जसपुरा को फटकार लगाते हुए जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए थे। जिसके बाद मंगलवार को आरोपी नाबालिग के खिलाफ कार्रवाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed