सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Triple riding and over speeding were detected and challans were issued.

Banda News: ट्रिपल राइडिंग और ओवर स्पीड मापी गई, हुए चालान

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 03 Mar 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Triple riding and over speeding were detected and challans were issued.
विज्ञापन
बांदा। होली पर्व को लेकर क्षेत्राधिकारी यातायात प्रतिज्ञा सिंह ने शहर क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान शहर के प्रमुख चौराहों व भीड़ भरे स्थानों पर पुलिस बल की ओर से दोपहिया व चारपहिया वाहनों की जांच की गई। विशेष रूप से बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरलोडिंग, नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन, ट्रिपल राइडिंग, ओवरस्पीडिंग आदि वाहनों को चेक किया गया। साथ ही सभी को जागरूक किया गया।
Trending Videos

इसके साथ ही जनपद में बढ़ती हुई चोरी, टप्पेबाजी आदि की घटनाओं के रोकथाम के लिए ई-रिक्शा, ऑटो चालकों, मालिकों को अपने-अपने ई-रिक्शा, ऑटो के सत्यापन के लिए जागरूक भी किया गया। क्षेत्राधिकारी यातायात ने आमजन से अपील की है कि होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से मनाएं तथा यातायात नियमों का पालन करें। शराब पीकर वाहन न चलाएं, दोपहिया वाहन पर हेलमेट एवं चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed