{"_id":"69b0657fb3effeb4a404c00e","slug":"uncontrolled-tractor-hits-bike-riders-girl-dies-banda-news-c-212-1-bnd1007-142547-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, बच्ची की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
फोटो - 23 शिवानी। फाइल फोटो
विज्ञापन
नरैनी। बहन के घर जा रहे बाइक सवारों को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं उनके साथ मौजूद एक वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कलेक्टर पुरवा गांव निवासी महेंद्र राजपूत अपने बड़े भाई वीर सिंह व एक वर्षीय बच्ची शिवानी के साथ मध्यप्रदेश के पन्ना जनपद के चंदौरा गांव अपनी बहन सविता के यहां जा रहे थे। सभी एक ही बाइक में सवार थे। महेंद्र बाइक चला रहा था। इसी दौरान मुकेरा गांव स्थित मुख्य मार्ग में पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर उन्हें टक्कर मार कर भाग निकला।
घटना से सभी बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर उपनिरीक्षक रक्षा देवी ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर दोनों भाइयों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
Trending Videos