{"_id":"6a0dfc38a4ee57977e0a6a1e","slug":"upset-over-his-daughter-in-laws-failure-to-return-from-her-parents-home-an-elderly-man-hanged-himself-to-death-banda-news-c-212-1-bnd1018-146827-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बहू के मायके से वापस न आने से परेशान वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बहू के मायके से वापस न आने से परेशान वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के जरैली कोठी मोहल्ले में एक वृद्ध ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह परिजनों ने उसका शव कमरे में लटकता देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जरैली कोठी निवासी 59 वर्षीय विल्ला कोरी ने मंगलवार रात घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजनों की नजर शव पर पड़ी तो घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के मित्र जगतपाल ने बताया कि विल्ला पिछले कई दिनों से मानसिक तनाव में चल रहे थे। वह अक्सर बताते थे कि उनकी बड़ी बहू जेवर लेकर मायके चली गई है।
काफी समझाने के बाद भी वह न तो ससुराल लौट रही थी और न ही जेवर वापस कर रही थी। इसी बात को लेकर वह बेहद परेशान रहते थे। उन्होंने बताया कि मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके तीन बेटे हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। शहर कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।