सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Woman falls off bike at a speed breaker, dies on way to Kanpur

Banda News: ब्रेकर में बाइक से गिरी महिला, कानपुर जाते समय दम तोड़ा

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 10 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Woman falls off bike at a speed breaker, dies on way to Kanpur
फोटो - 19 सुमन। फाइल फोटो
web -
विज्ञापन
बबेरू। खेत से रखवाली कर वापस घर लौट रही महिला बाइक से गिर गईं। इससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई। उपचार के लिए कानपुर ले जाते समय उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। कोतवाली क्षेत्र निभौर गांव निवासी शिवदर्शन निषाद की 50 वर्षीय पत्नी सुमन रविवार देर शाम अपने पुत्र जयकरन के साथ खेत से घर वापस लौट रहीं थीं। वह बाइक में अपने साथ होला भूनने के लिए चने का बिरवा लेकर बैठी थीं। गांव के पास स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के पास बने ब्रेकर पर वह बाइक से गिरकर बेहोश हो गईं। आनन-फानन में परिजन उन्हें गांव के प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गए, जिसने उन्हें हालत गंभीर होने और कानपुर ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन महिला को लेकर कानपुर के लिए रवाना हुए। कानपुर पहुंचने के पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका के दो पुत्र व एक बेटी हैं। मौत से परिवार में शोक व्याप्त है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed