फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Youth drowns in river pit, family upset

Banda News: नदी के गड्ढे में डूबने से युवक की मौत, परिजन में आक्रोश

Thu, 21 May 2026 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Youth drowns in river pit, family upset
फोटो - 08 सद्दाम। फाइल फोटो - फोटो : बहराइच में चिलचिलाती धूप में गुजरते लोग।
नरैनी। केन नदी की जलधारा में किए जा रहे अवैध खनन ने एक और युवक की जान ले ली है। कोतवाली क्षेत्र के भवई गांव निवासी सद्दाम (19) पुत्र कल्लू की नदी में बने गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पजिन में आक्रोश है। इससे पहले 20 अप्रैल को भी लहूरेटा निवासी असरद (16) की नदी में गहरे पानी में डूबने से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

परिजन ने बताया कि सद्दाम अपने चचेरे भाइयों आदिल, धन्नू, रमजान और शेरा के साथ ई-रिक्शा से लहूरेटा गांव के पास केन नदी में नहाने गया था। इसी दौरान सद्दाम का पैर अचानक फिसल गया और वह अवैध बालू खनन से बने गहरे गड्ढे में चला गया। गहराई अधिक होने के कारण वह पानी में डूबने लगा। साथ मौजूद युवकों ने शोर मचाते हुए उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद युवक को नदी से बाहर निकाला गया और सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सक डॉ. चेतना मिश्रा ने उसे मृत घोषित कर दिया। सद्दाम दो भाइयों में छोटा और अविवाहित था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भास्कर मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने लगाया अवैध खनन का आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि मध्य प्रदेश की ओर से सक्रिय मौरंग माफिया मशीनों के जरिए नदी की जलधारा में अवैध खनन कर रहे हैं। इससे नदी के भीतर जगह-जगह 25 से 30 फीट गहरे गड्ढे बन गए हैं जो लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed