{"_id":"68c5d6c99dc6bec192077932","slug":"166-lakh-cases-settled-in-national-lok-adalat-barabanki-news-c-315-1-brp1005-147667-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.66 लाख मामलों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.66 लाख मामलों का निस्तारण
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 14 Sep 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बाराबंकी। दीवानी न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में जिले के विभिन्न न्यायालयों, राजस्व, बैंक व अन्य विभागों ने मिलकर कुल 1,66,963 मामलों का निस्तारण कर 47.43 करोड़ रुपये की अर्थदंड व प्रतिकर की वसूली की गई।
सिविल कोर्ट के विभिन्न न्यायालयों ने 27,709 मामलों का निपटारा कर आठ करोड़ 39 लाख 89 हजार 612 रुपये की धनराशि वसूल की। जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रतिमा श्रीवास्तव ने चार मामलों का निस्तारण किया, जबकि पारिवारिक न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सत्यदेव गुप्ता ने 66 मामलों सहित कुल 223 विवादों का समाधान कराया।
मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण न्यायालय ने 96 मामलों में 65 लाख 27 हजार 838 रुपये प्रतिकर के रूप में दिलाए। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने सबसे अधिक 9,536 वाद निस्तारित किए। अन्य न्यायालयों में भी बड़े पैमाने पर वाद निपटाए गए, जिनमें एसीजेएम, अपर सिविल जज, ग्राम न्यायालय आदि शामिल हैं।
पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीकृष्ण चन्द्र सिंह ने बताया कि विभिन्न राजस्व न्यायालयों में 73,836 मामलों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में न्याय प्रक्रिया को सरल बनाने, समय पर विवादों का समाधान कराने और पक्षकारों को राहत देने के लिए विशेष शिविर की व्यवस्था की गई थी। न्यायालय परिसर में बड़ी संख्या में पक्षकारों ने अपनी समस्याओं का समाधान पाया। (संवाद)

Trending Videos