सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   17 patients showed symptoms of TB, 16 were referred.

Barabanki News: 17 मरीजों में टीबी के लक्षण, 16 किए गए रेफर

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 27 Apr 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
17 patients showed symptoms of TB, 16 were referred.
विज्ञापन
बाराबंकी। पीएचसी पर आयोजित मुख्यमंत्री जनआरोग्य स्वास्थ्य मेले में टीबी के 17 संदिग्ध मरीज मिलने पर इनकी जांच कराई गई। इसके अलावा गंभीर हालत में पहुंचे 16 मरीजों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। इस दौरान सर्दी, जुकाम, बुखार और त्वचा रोग के मरीज सबसे ज्यादा आए।
Trending Videos

जिले के 59 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले में 1624 मरीज देखे गए। इनमें पुरूषों की संख्या 656, महिलाओं की संख्या 714 और बच्चों की संख्या 254 रही। इस दौरान सर्दी, जुकाम और बुखार के 221, नेत्र रोग के 14, लीवर के 17, सांस रोग के 161, पेटदर्द के 162, डायबिटीज के 95, त्वचा रोग के 190, खून की कमी के 16, हाइपरटेंशन के 58 मरीज देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान 24 लोगों की हेपेटाइटिस बी, सात लोगों की हेपेटाइटिस सी, 82 लोगों की मलेरिया और आठ लोगों की डेंगू की जांच कराई गई लेकिन इनमें एक भी संक्रमित नहीं मिला। कोटवासड़क पीएचसी पर इलाज के लिए माता प्रसाद, राजाराम, मालती ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से बुखार आ रहा है। चिकित्सक ने जांच कराकर दवाएं दी। सीएमओ डॉ. अवधेश यादव ने बताया कि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए 83 डॉक्टर और 198 कर्मियाें को लगाया गया था।

मेले के दिन भी नहीं खुलता अस्पताल
पोखरा। मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला में भी चिकित्साकर्मी समय से नहीं पहुंचते हैं। रविवार को ब्लॉक त्रिवेदीगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीज सुबह 10 से 11 बजे के बाद तक डॉक्टर का इंतजार करते रहे लेकिन अस्पताल का ताला नहीं खुला। पीएचसी पर डॉ. वैशाली, फार्मासिस्ट शैलेंद्र श्रीवास्तव, वार्ड बाॅय उमेश पाल की तैनाती है।
इसरीगंज की कलावती, सहजराम ने बताया कि डॉक्टर के अक्सर नहीं मिलने से दवा के लिए कस्बा हैदरगढ़ जाना पड़ता है। 11.30 बजे सीएचसी त्रिवेदीगंज से भेजी गईं डॉ. शुभ्रा व वार्ड बाॅय उमेश पाल के पहुंचने पर अस्पताल का गेट खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed