सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   4.50 lakh Gen Ji will play a crucial role in the elections

Barabanki News: चुनाव में 4.50 लाख जेन जी निभाएंगे अहम भूमिका

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 12 Apr 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
4.50 lakh Gen Ji will play a crucial role in the elections
विज्ञापन
शैलेश शुक्ल
Trending Videos

बाराबंकी। विधानसभा चुनाव 2027 के लिए मतदाता सूची का प्रकाशन होते ही सभी राजनीतिक दल वोटों की गुणा गणित में जुट गए हैं। सूची में आयुवर्ग के हिसाब से मतदाताओं का डाटा जुटाया गया है। उसी से पता चला कि यहां की छह विधानसभाओं में 4.50 लाख से अधिक जेन जी वोटर हैं।
कुल 20,73,352 मतदाताओं में इनकी भागीदारी 21 फीसदी से ज्यादा है। इंटरनेट के दौर में जीत सुनिश्चित करने के लिए इस टेक सेवी पीढ़ी को हर दल अपने पाले में खींचने की कोशिश करेगा। यह जेन जी पीढ़ी एमएलए चुनने में अहम भूमिका निभाने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभावार आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा जेन जी वोटर रामनगरी अयोध्या से जुड़ी दरियाबाद में हैं। यहां 18-19 आयुवर्ग के 6098 और 20-29 आयुवर्ग के 82,123 वोटर हैं।
दूसरे नंबर पर कुर्सी विधानसभा सीट है। यहां 18-19 आयुवर्ग के 4,375 और 20-29 आयुवर्ग के 81,366 जेन जी वोट करेंगे। तीसरी विधानसभा जैदपुर है, जहां 18-19 आयुवर्ग के 3,870 और 20-29 आयुवर्ग के 7,2061 मतदाता हैं।
बाराबंकी विधानसभा में 18-19 आयुवर्ग के 3,978 और 20-29 आयुवर्ग के 67,462, रामनगर में 18-19 आयुवर्ग के 3,598 और 20-29 आयुवर्ग के 64,061, हैदरगढ़ में 18-19 आयुवर्ग के 3,780 और 20-29 आयुवर्ग के 60,838 जेन जी हैं। इन सभी विधानसभाओं में जेन जी वोटरों की कुल संख्या 4,53,610 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed