सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   FIR registered against those who beat up a soldier on SP stage

Barabanki News: सपा के मंच पर फौजी की पिटाई करने वालों पर एफआईआर दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 12 Apr 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against those who beat up a soldier on SP stage
विज्ञापन
बाराबंकी। सतरिख के हांसेमऊ में नौ अप्रैल को सपा विधायक सुरेश यादव की जनसभा के दौरान फौजी विकासदीप की पिटाई के मामले में आखिरकार शुक्रवार देर रात चौकीदार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई। एफआईआर में किसी को नामजद नहीं किया गया है। पुलिस वीडियो फुटेज, सर्विलांस और चश्मदीदों के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुट गई है। भाजपा इसे लेकर लगातार सपा पर हमलावर है, वहीं सपा की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
Trending Videos

दरियाबाद से विधायक व राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने शुक्रवार को फौजी की पिटाई प्रकरण में सपा पर निशाना साधा था। मंत्री के सक्रिय होने और राजनीतिक बयानबाजी के बीच शुक्रवार को ही देर शाम पुलिस ने हांसेमऊ गांव के चौकीदार की तहरीर पर सतरिख थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जनसभा के दौरान बनाए गए वीडियो फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर आरोपियों की पहचान की जा रही है। सर्विलांस सेल भी सक्रिय हो गई है। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों की मोबाइल लोकेशन से उनकी जानकारी जुटाई जा रही है।
प्रधानमंत्री पर टिप्पणी से उपजा विवाद

भारतीय सेना में तैनात जवान विकासदीप वर्मा छुट्टी पर हांसेमऊ अपने घर आए हैं। उनके मुताबिक, गांव में सपा से सदर विधायक सुरेश यादव की जनसभा चल रही थी। मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की जा रही थी। इसका विरोध जताने के लिए वह मंच की ओर बढ़े और माइक लेकर अपनी बात कहना चाही। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें घेर कर पीट दिया। घटना में जवान के सिर और हाथ में चोटें आईं। उसी शाम फौजी की एक तहरीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें पूरा घटनाक्रम बताया गया। हालांकि, फौजी की ओर से सीधे पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी। 10 अप्रैल को भाजपा एमएलसी अंगद कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा और पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सिंह सहित कई भाजपा नेता फौजी से मिलने पहुंचे थे।
--------------

अब फौजी और ग्रामीणों के बयान अहम
जांच में घायल फौजी और ग्रामीणों के बयान अहम माने जा रहे हैं। इनके आधार पर नामजद आरोपियों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए हर पहलू पर जांच की जा रही है। जल्द ही दोषियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही घायल फौजी का विस्तृत बयान भी दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed