सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The doctors' language is so incomprehensible that neither the pharmacist nor the patient can read it.

Barabanki News: डाॅक्टरों की भाषा ऐसी, फार्मासिस्ट पढ़ पाए न मरीज

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 12 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
The doctors' language is so incomprehensible that neither the pharmacist nor the patient can read it.
विज्ञापन
बाराबंकी। सरकारी अस्पताल के टेढ़ी-मेढ़ी लाइनों का परचा वायरल होने के बाद शनिवार को जिला अस्पताल की पड़ताल की गई। डॉक्टरों को दिखा कर निकले मरीजों के परचे की भाषा को परखा गया तो किसी की भाषा समझ से परे दिखी तो किसी ने सही शब्दों में दवाएं लिखी थीं। फार्मासिस्ट भी परचे पर टेढ़ी-मेढ़ी लाइनों काे समझने में उलझ जा रहे हैं।
Trending Videos

जिला अस्पताल में दवा लेने आई संजू देवी ने बताया कि सीने में दर्द पर फिजीशियन को दिखाया गया। उन्होंने परचे पर चार दवाएं लिख ईसीजी कराने की सलाह दी। यह परचा डॉ. राजेश कुशवाहा का था, जिनका परचा दो दिन पहले वायरल हुआ था। शनिवार को इनके द्वारा कई मरीज देखे गए लेकिन इनके भाषा में कोई विशेष सुधार नहीं दिखा। वहीं बुखार से पीड़ित मनोज कुमार के परचे पर जो दवाएं लिखी थी उनकी भाषा सही थी और वह पढ़ने में भी आ रही थी। एक फार्मासिस्ट ने बताया कि परचे पर लिखी लाइनों काे समझने के लिए कई बार गूगल करना पड़ता है। इसके बाद भी समझना व मरीजाें को समझाना कठिन हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कई अन्य चिकित्सक मरीजों को दवा लिखने में काफी सतर्कता बरत रहे थे। एक दो मरीजों ने कहा भी कि डॉक्टर साहब बाहर की दवाएं लिख दीजिए लेकिन आम दिनों में बाहर की दवाएं लिखने में ज्यादा रूचि दिखाने वाले डॉक्टर शनिवार को इससे बचते नजर आए। लोगों ने बताया कि टेढ़ी-मेढ़ी लाइनों का परचा वायरल होने के बाद से अस्पताल में चिकित्सक काफी सतर्कता बरत रहे थे।

बुखार और खांसी के मरीज रहे ज्यादा
जिला अस्पताल की ओपीडी में शनिवार को 1227 मरीज देखे गए। इस दौरान सर्दी, जुकाम, बुखार और खांसी के 327, हड्डी रोग के 291, बदन दर्द के 217, त्वचा रोग के 319 मरीज देखे गए। इस दौरान इलाज के लिए रामबहादुर, संतकुमार, संगीता ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से बुखार के साथ खांसी आ रही है। गनीमत रही कि अन्य दिनों की अपेक्षा भीड़ कम होने की वजह से डॉक्टर को दिखाने में अधिक दिक्कत नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed